May 2, 2025

विदेशों में मोदी के डंका बजने पर भी सवाल गहराया?

सिंगापुर के पीएम ने नेहरू को याद किया, देश के ताकतवर पीएम मोदी को नही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अधिकांश समस्याओं के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बता रहे है, लेकिन इसके बाद भी दुनिया में देश के पहले पीएम का उल्लेख बेहद ही सम्मानित तरीके से किया जाता है। जिससे सवाल गहराता है कि मोदी सरकार की नेहरू को बदनाम करने की कोशिश विदेशों में क्यो सफल नही हो पा रही है देश की तरह।
भारत के नेता आये दिनों, देश के किसी ना किसी हिस्से को सिंगापुर बनाने का सपना जनता को दिखाते रहते है, उसी सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने लोकतंत्र विषय पर एक संसदीय बहस में कहा कि भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के लिए नेताओं ने मुश्किलों को हराया। डेविड बेन-गुरियन, जवाहरलाल नेहरू ऐसे ही नेता है, लेकिन बाद में चीजें बदल जाती है आज नेहरू के भारत में मीडिया के अनुसार अब आधे से अधिक सांसदों पर रेप,हत्या जैसे आरोपों सहित क्रिमिनल केस लंबित है। लोकतंत्र विषय की इस संसदीय बहस में भारत के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग के द्वारा नही किया जाना स्पष्ट करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेशों में डंगा बजाने की जो बातें भाजपाई करते है वह अच्छे दिनों की तरह ही एक जूमला है। गौरतलब है कि फ्रीडम हाऊस सहित अन्य सस्थानों के सर्वे ने भी यही संकेत दिये है कि मोदी सरकार में लोकतंत्र की नींव कमजोर हुई है।

इसे भी पढ़े

अगर मगर के मायाजाल में भाजपाई जनता के बना रहे गुमराह

हर समस्या के लिए नेहरू को जिम्मेदार बता रही है मोदी सरकार – मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि देश की तमाम समस्याओं को सुलझाने की बजाय पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को कसूरवार ठहराने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है। मोदी सरकार विगत साढ़े सात सालों से सत्ता में हैं वह गलतियों को मानने और उन्हें दुरस्त करने की बजाय पुरानी बातों का राग आलाप रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके है कि कांग्रेस बंटवारे के समय करतारपुर साहिब को भारतीय क्षेत्र में रखने में नाकाम रही, उसके बाद भी पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान करतारपुर साहिब को भारत क्षेत्र मेें मिलने का मौका मिला था लेकिन नही मिला सकी। वही गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर भारत के आजादी के वक्त नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब इस देश का हिस्सा होते। जो स्पष्ट करता है कि भाजपाई देश के पहले प्रधानमंत्री को हर समस्या का जिम्मेदार मानते है इसके बाद भी सिंगापुर के पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *