May 1, 2025

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की लोकप्रियता में कमी आ रही है?

प्रधानमंत्री की एक अपील पर थाली ताली बजाने वाले, आज हर घर तिरंगा अभियान तक तहत अपने घरों में तिरंगा नही लगाया

आजादी के अमृत महोत्सव पर मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपाईयों के द्वारा कई दिनों से प्रयास किये जाने के बाद भी आज शहर में कुछ ही घरों मेंं तिरंगा लगाये जाने से इस अभियान की सफलता के साथ ही मोदी जी की लोकप्रियता पर भी सवाल उठने लगे है? पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर शहरवासियों ने ताली और थाली के साथ दीया भी जलाने में कोई कोरकसर नही छोड़ी थी, लेकिन हर घर तिरंगा अभियान पर शहरवासियों का पूर्व की तरह सहयोग क्यों नही मिला यह चर्चा का विषय बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर शहरवासियों ने जिस उत्साह के साथ ताली थाली और दीया जलाये थे वैसा उत्साह आजादी के अमृत महोत्सव पर मोदी सरकार के द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नजर नही आ रहा है, जबकि इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के नेता भी कई दिनों से तिरंगा यात्रा करके लोगों को जागरूक कर रहे है, इसके बाद भी 13 अगस्त को शहर के मुश्किल से 20 प्रतिशत घरों में तिरंगा लगा दिखाई देने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या बढ़ती महंगाई के चलते शहरवासियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम होती जा रही है ? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा नेताओं को इस पर मंथन करने की जरूरत हेै क्योकि प्रधानमंत्री की एक अपील पर जनता अपने घरों की लाईट तक बंद करने का तैयार रहती थी, आज आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा नही लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *