May 1, 2025

सागौन की अवैध कटाई पर पर्यावरण प्रेमी क्यो है मौन

सीपीआई ने इस अवैध कटाई के खिलाफ मोर्चा खोला है , लेकिन पर्यावरण प्रेमियों ने क्या किया?

पर्यावरण को बेहत्तर बनाने की लड़ाई लड़ रहा इंद्रावती बचाओं अभियान के सदस्यों के द्वारा अभी तक बीजापुर में हो रही अवैध सागौन की कटाई मामले को लेकर किसी भी प्रकार का कोई आंदोलन या दोषियों पर कार्यवाही की आवाज नही उठायी गयी है। जबकि इसी मामले पर सीपीआई नेता संभाग आयुक्त जी आर चुरेंद्र से मिल कर सागौन कटाई मामले पर कार्यवाही करने की मांग की है। बस्तर संभाग के साथ ही पर्यावरण से जूडा मामला होने के कारण बस्तर मुख्यालय में पर्यावरण की लड़ाई रहे रहे इन्द्रावती बचाओं अभियान को भी बीजापुर में हो रही अवैध सागौन कटाई को संज्ञान में लेकर अपने स्तर पर भी लड़ाई लडऩी चाहिए। क्योकि पेड़ो बचाने के लिए भेदभाव बगैर काम होना चाहिए। जानकारों का कहना है कि इन्द्रावती बचाओं अभियान पर्यावरण की लड़ाई लड़ रहा है तो उसकी जिम्मेदारी बनती है कि कम से कम बस्तर संभाग में हो रहे अवैध पेड़ो की कटाई को लेकर संभाग मुख्यालय में मोर्चा खोले, क्योकि पर्यावरण की लड़ाई किसी एक संस्था की लड़ाई नही है, पर्यावरण से जूडे हर व्यक्ति को अपने स्तर पर पेड़ो को कटने से रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए। बरसात में पौधा रोपण्या के नाम पर बड़े पैमाने पर पौधों को लगाया तो जाता हैे लेकिन पेड़ो को कटने से बचाने की लड़ाई अभी बस्तर में शुरू नही हुई है, जिसकों गति देने की जरूरत है क्योकि विकास के नाम पर बस्तर के जंगल को धीरे धीरे खत्त किया जा रहा है, और पर्यावरण प्रेमी इस लड़ाई में कही भी नजर नही आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *