देश में कोई क्वीन विक्टोरिया नही है, इसके बाद भी भाजपाई नूपुर शर्मा को पुलिस के सामने आने की बात कहने का साहस नही जूटा पा रहे है
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का नेशनल हेराल्ड मामले पर गांधी परिवार से चल रही पूछताछ के मामले पर कहना है कि इस देश में कोई क्वीन विक्टोरिया या राजकुमार नही है कि उनकी जांच नही होगी, कानून सभी के लिए एक है। लेकिन भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद के लिए दिये गये विवादित बयान पर दिल्ली पुलिस सहित देश के अन्य राज्यों में दर्ज एफआईआर को लेकर अभी तक यह बयान नही दिया कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी होनी चाहिए, क्योकि उनके बयान से देश का माहौल बिगडऩे के साथ ही देश की दुनिया में छवि भी ख्रराब हुई है, जिसकी भरपाई करने में अभी भी मोदी सरकार लगी हुई है। सवाल यह है कि क्या भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा क्या क्वीन विक्टोरिया है जो उनसे पुलिस पूछताछ नही कर सकती है। क्योकि महाराष्ट्र पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने दिल्ली आने के साथ ही दिल्ली पुलिस से सहयोग नही मिल पाने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। संबित पात्रा के अनुसार सभी के लिए कानून बराबर है तो नूपुर शर्मा के मामले पर तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर क्यो गांधी परिवार की पूछताछ की तरह सक्रिय नजर नही आ रहे है, जबकि मोदी सरकार ने नूपुर शर्मा के बयान को शरारती तत्वों का बयान बताने के साथ ही 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। मोदी सरकार के मंत्री नूपुर शर्मा के बयान से पूरी तरह से पल्ला झाड़ रहे है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा गांधी परिवार पर सभी के लिए कानून एक होने की बात कह करके कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे है लेकिन वह नूपुर शर्मा के मामले पर भूल जाते है कि उन पर भी मोदी सरकार ने भी एफआईआर दर्ज की है लेकिन इसके बाद भी कोई भी भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की आवाज बुलंद नही कर रहा है जबकि कुछ भाजपा नेता नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन जरूर करने के लिए सामने आ रहे है। संबित पात्रा को देश की जनता को बताना चाहिए कि भाजपा से 6 साल के लिए निकालने के बाद भी वह क्यों नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की बात नही कर रहे है, जबकि उनका बयान के चलते ताकतवर मोदी सरकार को कतर जैसे छोटे से देश के सामने झुकने को मजबूर होना पड़ा। जिसके चलते देश के साथ ही साथ दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज को भारी नुक्सान हुआ है।