अरूणाचल प्रदेश में चीन के 15 जगहों का नाम बदलने पर मोदी सरकार ने कौन सी जवाबी कार्यवाही की देश जानना चाहता है
भाजपा की राजनीति क्या सिर्फ राहुल गांधी को घेरने तक ही सीमित है या देश की जनता को भी सच्चाई बताना भी उनकी जिम्मेदारी बनती है। यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योकि चीनी सरकार का मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने चीनी झंडा फहराया, जिस पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया, लोकतंत्र में विपक्ष के नाते यह उनकी जिम्मेदारी भी बनती है। वैसे देश की जनता भी मोदी सरकार से जानना चाहती थी कि ग्लोबल टाइम्स की इस दावे पर कितनी सच्चाई है, मोदी सरकार के मंत्री देश के सच्चाई बताने के साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधते से नही चुके कि वह चीन के समर्थन क्यो करते है। गौरतलब है कि चीन द्वारा अरूणाचल प्रदेश में 15 जगहों का नाम बदलने पर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया था लेकिन उसका जवाब अभी तक मोदी सरकार के कोई नेता या मंत्री द्वारा गलवान की तरह यह बताने के लिए सामने नही आये है कि मोदी सरकार जवाबी कार्यवाही करते हुए चीन के कितनी जगहो का नाम भारतीय नामों पर रखा है। वैसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी चीनी अतिक्रमण के मामले पर मोदी सरकार से सवाल करते रहते है, तो क्या वह भी चीनी समर्थक हो गये है।
राहुल गांधी का जवाब देने के लिए दो मंत्री सामने आये
मोदी सरकार चीन द्वारा भारतीय सीमा पर किये जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ लडऩे की जगह राहुल गांधी से लड़ाने में ही अपनी ताकत खर्च करती दिखाई दे रही है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि गलवान में चीनी सैनिकों ने चीनी झंडा फहराया, इसका जवाब मोदी सरकार को देना चाहिए कि नये वर्ष में भारतीय सेना द्वारा भी गलवान घाटी में झंडा फहराया। राजनीतिक जानकारों का मानना है नये साल में गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवानों ने भी झंडा फहराया इस बात सीधे देश की जनता को बताने की जगह क्या भाजपाई राहुल गांधी के बयान का इंतजार कर रहे थे, कि राहुल गांधी बयान दे और मोदी सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान और विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन इसी बहाने राहुल गांधी को चीनी समर्थन साबित करने में लग जायें। गौरतलब है कि आरएनआई ने अपने ट्वीट में तिरंगे झंडे के साथ भारतीय सैनिकों की दो तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि नए साल पर गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवान।
भाजपा सांसद भी चीन अतिक्रमण मामले पर मोदी सरकार पर सवाल उठाते रहे है
चीन के भारतीय सीमा पर अतिक्रमण के मामले पर भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे है लेकिन मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा कभी भी उनके सवालों जवाब देने के लिए मंत्री सामने नही आते है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी के गलवान मामले पर जिस तरह से मोदी सरकार के दो मंत्री सामने आये उसी तरह ही अरूणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा पर एन्क्ेलेव बनाये जाने के मामले के साथ ही अरूणाचल प्रदेश की 15 जगहों पर चीन सरकार के द्वारा नाम बदलने के मामले पर भी जवाब देना चाहिए,चीन मोदी सरकार में दूसरी बार अरूणाचल प्रदेश में नाम बदलने की कार्यवाही की है। दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने वाली मोदी सरकार द्वारा इस मामले पर क्या किया गया। साथ ही 18 दौर की बातचीत चीन और भारत सेना के बीच क्यों हो रही है जब कोई भी भारतीय सीमा में नही घूसा है। यह ऐेसे सवाल है जिसका जवाब मोदी सरकार को देश की जनता को देना चाहिए , ठीक गलवान में तिरंगा फहराने की तरह ही।
इसे भी पढ़े