विदेश मंत्री जयशंकर नेे अप्रत्यक्ष रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून को गलत बताया
भाजपाई देश में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर बेहद चिंतित नजर आते है लेकिन इसके बाद भी मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण बिल क्यों नही ला रही है यह देश की जनता को बताने को नही बताते है। मोदी सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जबरन जनसंख्या नियंत्रण को बेहद गंभीर करार देते हुए कहा कि इससे देश की लैंगिक संतुलन बिगड़ सकता है, भारत में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समृद्धि से जनसंख्या वृद्धि की दर गिर रही है, समय बीतने के साथ ही परिवारों का आकार छोटा होता जा रहा हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अप्रत्यक्ष रूप से कही ना कही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल की मांग उठ रही मांग को गलत बताया है, लेकिन किसी भी भाजपा नेता व हिन्दू संगठन ने विदेश मंत्री के बयान पर सवाल नही उठाया है।
भाजपा जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की जगह हिन्दुओं में भय पैदा करके अपनी राजनीति चमकाना चाहते है
भाजपाई देश में मुस्लिमों की बढ़ती संख्या को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए जनता को यह समझाने का प्रयास करते है लेकिन अगर मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को नही रोका गया तो देश में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जायेगें, इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल की बहुत जरूरत है। इसके बाद भी ताकतवर मोदी सरकार अभी तक यह बिल क्यों नही लाई है इस पर भाजपाई मौन साध लेते है। विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जबरन जनसंख्या नियंंत्रित करने को बेहद गंभीर परिणाम हो सकते है और इससे देश में लैंगिक संतुलन बिगड़ सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ देशों में जेंडर बैलेंस बिगड़ रहा है ये किसी भी समाज के हित में नही है। विदेश मंत्री जयशंकर का यह बयान स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण बिल नही लाने वाली है, सिर्फ भाजपाई इस मुद्दे पर राजनीति करके हिन्दुओं में यह भव पैदा करने का प्रयास करके उसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहते है, अगर मोदी सरकार को वोट नही दिया तो देश में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जायेगें। भाजपाई जनता को यह नही बताते कि हिन्दुत्व की राजनीति करने वाली मोदी सरकार किन कारणों के चलते जनसंख्या नियंत्रण बिल लाकर देश में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या को रोकने का प्रयास विगत आठ सालों में क्यों नही किया। विदेश मंत्री का बयान स्पष्ट करता है कि भविष्य में भी मोदी सरकार की जनसंख्या नियंत्रय बिल लाने की नही है। जनसंख्या नियंत्रण की मांग करने वाले किसी भी नेता ने मोदी सरकार के मंत्री के बयान पर सवाल नही क्यों नही उठाया, यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब देश की जागरूक जनता को तलाश करना चाहिए।