May 1, 2025

मेट्रो मैन ने भाजपा के अंदर खलबली मचाई

भाजपा को हिन्दुत्व के मुद्दे को छोडऩे की दी सलाह

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व मेट्रो मैन के रूप में पहचाने जाने वाले ईश्रीधरन ने भाजपा को केरल में हिन्दुत्व की राजनीति छोडऩे की सलाह देने के साथ ही कहा कि सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखिए। ज्ञात हो कि देश में शासन करने वाली भाजपा को केरल विधानसभा में एक भी सीट जीत नही पायी, मेट्रो मैन को भी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ई श्रीधरन ने केरल भाजपा को हिन्दुत्व के मुद्दे का छोडऩे की बात कही है लेकिन इसका असर उत्तरप्रदेश चुनाव सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में दिख सकता है, क्योकि भाजपा के अहम मुद्दा हिन्दुत्व ही है,पाकिस्तान, मुगल, मथुरा के माध्यम से भाजपा नेता हिन्दुत्व की राजनीति को हवा देने की हर संभव कोशिश में लगे है। ऐसे समय में भाजपा नेता ईश्रीधरन का यह बयान यूपी में भाजपा की परेशानियों को बढऩे वाला साबित होगा।

लव जिहाद को भी किया खारिज

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे वाली ई श्रीधरन का राजनीति से मोह भंग हो गया है उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा कि वह सक्रिय राजनीति छोड़ रहे है, उसके बाद उन्होंने केरल में भाजपा का कोर मुद्दा हिन्दुत्व को छोडऩे की सलाह देकर कही ना कही देश के दूसरे हिस्सों में होने वाले चुनावों में भाजपा की परेशानियों को बढ़ा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केरल में लव जिहाद कोई मुद्दा नही था लेकिन प्रदेश इकाई ने उसे मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था। संभवत: वैसे ही जैसे विधानसभा चुनाव में मुगल, पाकिस्तान, टोपी, लुंगी कोई मुद्दा नही होता है, लेकिन भाजपा नेता इन मुद्दों के माध्यम से धु्रवीकरण की राजनीति कर सत्ता तक पहुचंने में सफल हो रहे है।
भाजपा नेता ई श्रीधरन ने भाजपा  को हिन्दुत्व छोडऩे के मुद्दे पर किसी भी भाजपा नेता की कोई प्रतिक्रिया नही आयी है। और ना संभवत: आयेगी, क्योकि केरल सत्ता से ज्यादा जरूरी, भाजपा को यूपी की सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है जो हिन्दुत्व के मुदृदे से ही संभव हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अहम विधानसभा चुनाव के पूर्व हिन्दुत्व के मुदृदे के मुदृदे को उठा कर मेट्रेा मैन ने भाजपाई की चिंता बढ़ा दी है, क्योकि इस मुद्दे पर भाजपा का एकाधिकार है, जिसे वह हर चुनाव में हवा देने से गूरेज नही करते है। कांग्रेस को इसी मुद्दे पर घेर करके सत्ता से दूर कर चुकी है। राहुल गांधी के हिन्दू और हिन्दुत्व के मुद्दे पर भी भाजपा को फायदा पहुंचाया है। लेकिन मेट्रो मैन का बयान जरूर भाजपा की अंदर खलबली मचा दिया है, कि इस समस्या से कैसे मुक्ति पायी जाये।

आपसी लड़ाई में तुरूप का पत्ता हुआ बेकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *