May 1, 2025

लालसिंह चढ्डा पर विवेक अग्रिहोत्री के विचार नही जान सकेगें देशवासी

ट्वीटर पर ब्रेक लेने की खबर से प्रशसकों में निराशा की लहर

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्रिहोत्री के ट्वीटर से कुछ समय के लिए बिदा लेने की खराब से यह सवाल उठा रहा है कि अमिर खान की नई फिल्म लाल सिंह चढ्डा पर वह अपने विचारों से देश की जनता को अवगत नही करा पायेगें, कि इस फिल्म में क्या कमी रह गई? बॉलीवुड को लेकर विवेक अग्रिहोत्री की यह टिप्पणी कि जब तक बॉलीवुड में किंग्स, बादशाह और सुल्तान्स रहेगें तब तक ये डूबता रहेगा। क्या लाल सिंह चढ्डा भी ऐसा ही एक डूबता जहाज है। देश रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भी महान निर्देशक के विचार को जान नही पाया।
विवेक अग्रिहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने मन की बात कहने का साहस रखने वाले गिने चुने लोगों में है क्योकि महानायक में भी सामाजिक व राजनीतिक मुद्दे पर बोलने से बचते नजर आ रहे है। अमिरखान की बहु प्रतिक्षित फिल्म लालसिंह चढ्डा के आने के पूर्व ट्वीटर विवेक अग्रिहोत्री द्वारा ट्वीटर में कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की घोषणा से जरूर उनके प्रशंसक निराश हुए होगें, क्योकि अमिर खान की लाल सिंह चढ्डा पर अब उनके विचार से अवगत होने का मौका नही मिलेगा, क्योकि इस फिल्म का सोशल मीडिया में विरोध हो रहा है। उनका मानना है कि बॉलीवुड में किंग्स, बादशाह और सुल्तान्स जब तक रहेगें तब तक यह डूबता हुआ जहाज है, इसलिए लालसिंह चढ्डा को लेकर हर देशवासी विवेक अग्रिहोत्री के विचार जानता चाहता है, क्योकि यह फिल्म सुल्तान्स से जूडी हुई है। द कश्मीर फाइल्स के माध्यम से उन्होंने डूबते जहाज को कुछ हद तक बचाने की कोशिश की है, क्या लाल सिंह चड्ढा असफलता के नये रिकॉर्ड स्थापित करके उनकी मेहनत पर पानी फेर देगा? गौरतलब है कि खान नही होने के बाद भी रणवीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा दम तोड़ चुकी है, इसकी असफलता पर भी विवेक अग्रिहोत्री की टिप्पणी नही आई कि किन कारणों से यह फिल्म असफल हुई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सामाजिक व राजनीतिक मुद्दे में बेबाकी से बोलने वालों की कमी पहले से ही बॉलीवुड में कमी थी विवेक अग्रिहोत्री के ट्वीटर से ब्रेक लेने से इस कमी मेे बहुत अधिक इजाफा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *