May 1, 2025

किसके दवाब में हरदीप पुरी ने किया ट्वीट?

हरदीप पुरी के ट्वीट के पीछे क्या विदेशी षडयंत्र को काम नही कर रहा मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए?

मोदी सरकार की ईडी और सीबीआई विपक्षी दलों के नेता किस तरीके से पैसा बनाने की कोशिश कर रहे है, इसकी हर जानकारी रखती है, लेकिन केंद्रीय आवास और शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रोहिंग्या मुसलमानों के फ्लैंट दिये व 24 घंटा पुलिस सुरक्षा जाने वाला ट्वीट किसके दवाब में किया था, इसका अभी तक पता नही लगा सकी है? वही गोदी मीडिया किसान आंदोलन में विदेशी षडयंत्र को उजागर करने वाली भी इस मामले पर मौन साधे हुए है। यह मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योकि गृहमंत्रालय ऐसी किसी योजना से इंकार कर रहा है, इसलिए मोदी सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह पता लगाये कि हरदीप सिंह पुरी क्या पाकिस्तान या विपक्षी दलों के दवाब में आकर ट्वीट किया है? क्योकि मंत्री के ट्वीट से एक बार फिर मोदी सरकार के हिन्दुत्व के कोर एजेंडा पर सवाल उठ रहे है। ताकतवर मोदी सरकार आठ सालों में रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने की जगह उनके मंत्री फ्लैट व सुरक्षा का ट्वीट कैसे कर सकते है?

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर गोदी मीडिया ने भी मौन साधा

देश की राजनीति में रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई, जिसका भाजपा को लाभ भी मिला। केंद्रीय आवास व शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि एक एतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाकें में आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए बनाए गये प्लैंट और 24 घंटा सुरक्षा दी जायेगी। विवाद बढऩे पर मोदी सरकार के दूसरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोर्चा संभालते हुए इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताने के साथ ही यह भी कहां कि गृहमंत्रालय ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नही है, लेकिन इस सवाल का जवाब अनुराग ठाकुर ने नही दिया कि आवास व शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किसके दवाब में आकर रोहिंग्या को फ्लैंट व पुलिस सुरक्षा दिये जाने वाला ट्वीट किया। मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रोहिंग्या को फ्लैट दिये जाने वाले ट्वीट के पीछे कौन सी शक्तियां काम कर रही है इसका पता लगाने की जगह विपक्ष दलों के नेता कहां से पैसा बनाने की कोशिश कर रहे है इसकी जांच में लगी है, जिसके चलते हिन्दुत्व के कोर एजेंडा को नुक्सान पहुंच रहा है। गोदी मीडिया में इस बात का पता लगाने का प्रयास नही कर रहा है कि हरदीपसिंह पुरी के रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट दिये जाने वाले ट्वीट के पीछे कौन सी विपक्षी ताकतें काम कर रही है?्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *