May 1, 2025

हिन्दूओं का जागना क्या सिर्फ भाजपा को वोट करने तक ही सीमित है?

हिन्दू जाग गया है तो फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में सभी को बुर्का क्यो पहनेंगे?

छत्तीसगढ़ के कद्दार भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी को बुर्का पहनाएगा। सवाल है कि मोदी सरकार और योगी सरकार की सरकार ने विगत पांच सालों में हिन्दू को इतना जागरूक नही कर पायी है कि जिस तरह कर्नाटक में हिजाब हटाने का लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है, क्या उसी तरह यूपी में समाजवादी पार्टी के द्वारा जो सभी को बुर्का पहनाने के खिलाफ हिन्दू महिलाएं नही लड़ पायेगें। अगर इतना जागरूक डबल इंजन की सरकार हिन्दुओं को नही कर सकी तो हिन्दू जाग उठा है का नारा क्यों लगाया जा रहा है भाजपा नेताओं के द्वारा। क्या हिन्दू के जागने का मतलब भाजपा का वोट करने तक सिमट कर रह गया है।
यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार होने के बार क्या हिन्दू जागरूक नही हो सका है? यह सवाल इसलिए राजनीतिक चर्चा विषय बन गय है क्योकि छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे है कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी को बुर्का पहनाएगा, लेकिन उन्होंने यह नही बताया कि जागरूक हिन्दुओं को समाजवादी पार्टी कैसे सभी को बुर्का पहनायेगी? गौरतलब है कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी हिजाब पर प्रतिबंध लगा पाने में सरकार कामयाब नही हो रही है, तो फिर केंद्र में मोदी सरकार के रहते समाजवादी पार्टी कैसे सभी को बुर्का पहनायेगी? मोदी और योगी सरकार में भाजपाई यह दावा कर रहे है कि हिन्दू जाग उठा है, क्या सिर्फ भाजपा को वोट देने को ही हिन्दू जागना कहते है या अपने हक की लड़ाई को लडऩा भी उसी जागने में शामिल है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा नेता भय दिखा कर वोट मांगना चाहते है, क्योकि आज जब डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी हिजाब हटा नही पा रही है तो कैसे कोई सरकार सभी को बुर्का पहना सकती है? सिर्फ एक काल्पनिक भय दिखा कर धु्रवीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *