May 1, 2025

गुटबांजी नही है तो दूसरी सूची क्यो देरी हो रही है

गुटबांजी के शिकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सब कुछ चंगा बताने का प्रयास किया नेताओं ने

प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को यह समझाने का प्रयास किया कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबांजी नही है, लेकिन ढ़ाई साल बीत जाने के बाद भी निगम मंडलों की दूसरी सूची सरकार क्यो सरकार नही जारी कर पा रही है इस पर कुछ भी नही ंंबोले, जबकि कोई बार निगम मंडल की दूसरी सूची किये जाने की बात जिम्मेदार कांगे्रेसी नेताओं के द्वारा कही ज चुकी है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के अंदर किसी भी प्रकार की कोई खींचतान नही चल रही है तो फिर निगम मंडलों की सूची जारी करने में क्या समस्या आ रही है यह भी प्रदेशाध्यक्ष को अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए, क्योकि 15 साल के बाद कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक उम्मीद जागी कि उनकी मेहनत का फल उन्हें पार्टी देगी लेकिन आधा कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी प्रदेश के नेता सत्ता सुख से वंचित है, विगत दिनोंं निगम मंडल की दूसरी सूची जारी करने की बातें कांग्रेसी नेताओं के द्वारा कही जाने के बाद भी दूसरी सूची की जगह निगम मंडल अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा बनाने की सूची जरूर जारी करके कांग्रेसी नेताओं को जले में नमक छिडऩे का काम किया गया। जगदलपुर निगम में भी एल्डरमैन के दो पद एक साल से ज्यादा समय से खाली पड़़े है यह पद कब भरे जायेगें इसका भी कार्यकर्ता इंतजार कर रहे है। ढ़ाई साल बाद भी कांग्रेस सरकार के द्वारा खाली पदों को भर नही पाना साबित करता है कि पार्टी के अंदर खींचतान अपने चरम पर है, इस बात से कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भी अवगत है, परंतु प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यकर्ता सम्मेलन में गुटबांजी को सिरे से खारिज किसकों गुमराह कर रहे है, क्योकि कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंदर क्या चल रहा है इस सब मालूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *