April 30, 2025

डबल इंजन सरकार ने कितने नेताओं को जेल में डाला यूपी में ?

भगदड़ से पल्ला छुटाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने वंशवाद,परिवारवाद व भ्रष्टाचार का राग अलापा

यूपी में भाजपा में भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के समर्थक नहीं हो सकते। भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा हो, वे सामाजिक न्याय की लड़ाई नही लड़ सकते। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यूपी और देश की जनता को यह नही बताया कि यूपी में पांच साल डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा है उन्हें जेल क्यो नही भेंज सके। गौरतलब है कि केंद्र में विगत सात सालों से मोदी सरकार होने के बाद भी गांधी परिवार के किसी भ्भी सदस्य को भ्रष्टाचार के मामले पर अभी तक जेल नही भेज सकी है, जबकि उन पर देश बेचने का आरोप लगा लगाने से भाजपाई परहेज नही करते, लेकिन मोदी सरकार से यह सवाल पूछने का साहस नही करते है कि भ्रष्टाचारियों को मोदी सरकार जेल भेजने में क्यो अभी तक नाकामयाब रही है? वही दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू देवी देवताओं पर विवादित भाषण देने के बाद भी योगी सरकार के द्वारा मंत्री पद दिये जाने के साथ ही उनके परिवार वालों के टिक्ट दिया जाना साबित करता है कि सत्ता के लिए भाजपा ने हिन्दू देवी देवताओं के अपमान करने वालों को भी नजर अंदाज कर दिया था आज उन्हें फिर से परिवारवाद, वंशवाद की चिंता सता रही है।

वंशवाद की परिभाषा भाजपा अपनी सुविधा के हिसाब से गढ़ती है

यूपी चुनाव के घोषणा के बाद जिस तरह से भाजपा में भगदड़ मची, उसने भाजपा के अंदर खलबली मचा दी है, इस भगदड़ को रोकने की कोशिश भी की गयी लेकिन इसके बाद भी सफल नही होने पर अखिरकार भाजपा नेताओं को सामने आना ही पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का कहना है कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के समर्थक नही हो सकते है। ज्ञात हो कि भाजपा छोडऩे वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्री भाजपा ने बनाने के साथ ही उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बदायू से बीजेपी सांसद है, वही उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य को रायबरेली की ऊंचाहार से भाजपा की टिकट मिली , लेकिन चुनाव हार गये इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य की बहू ऊंचाहार के गौरा ब्लाक से ब्लाक प्रमुख है। सवाल यह है कि जब भाजपा स्वामी प्रसाद मौर्य के परिवार वालों को टिकट बांट रही थी उस वक्त परिवार वाद नही थी लेकिन उनके पार्टी छोड़ते ही परिवार वाद का वंश वाद का रंग भाजपा अलापने लगी है। सवाल यह है कि जितने भी भाजपा विधायक पार्टी छोड़ रहे है क्या सभी परिवारवालों को टिकट नही मिलने से नाराज थे? यह ऐसे सवाल है जो आम जनता के दिमाग मेंं भी कौंध रहे हेै? वही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा है, वे सामाजिक लड़ाई नही लड़ सकते है। सवाल यह हेै कि यूपी में विगत पांच सालों से योगी आदित्यनाथ की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार होने के बाद भी जिनके जीन का हिस्सा भ्रष्टाचार है उन्हें सजा दिलाकर जेल भेजने में क्यों सफल नही हो सके? यह ऐसे सवाल है जिनका जवाब योगी सरकार को देना होगा, क्योकि पहले ही मोदी सरकार पर आरोप लग रहा हेै कि गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर सत्ता तक तो पहुंच गये लेकिन सात सालों में अभी तक गांधी परिवार के किसी भी सदस्य को भ्रष्टाचार के मामले पर जेल भेजने में क्यो सफल नही हो सके है। ज्ञात हो कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लूटने वालों को जेल के दरवाजे के पास पहुंचा दिया है सिर्फ उन्हें अंदर कराना है। लेकिन ढा़ई साल का वक्त गुजर गया है लेकिन अभी तक जेल के दरवाजों पर खड़े भ्रष्टाचार जेल के अंदर नही गये है।

इसे भी पढ़े

भाजपा के लिए भगवान से ज्यादा कुर्सी प्यारी

भाजपा आलाकमान भी क्या पप्पू बन गया है?

योगी सरकार भ्रष्टाचारियों को सजा क्यो नही दिला सकी?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ का यह बयान की भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा है वह सामाजिक न्याय की लड़ाई नही लड़ सकते है, लेकिन योगी और मोदी की सरकार उन्हें सजा भी नही दिला सकते है? यह बात भी जनता के समझ में आने लगी है। भगदड़ से हो रही पार्टी की फजीहत को रोकने के लिए एक बार फिर वंशवाद , परिवारवाद व भ्रष्टाचार का सहारा भाजपा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *