April 30, 2025

मोदी सरकार में बिहार सुरक्षित नही, तो देश कैसे सुरक्षित होगा?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दावा कि बिहार आंतकवादियों के स्लीपर सेल का अड्डा बना

भाजपाई यह दावा करते है कि मोदी सरकार में देश सुरक्षित है, लेकिन बिहार की सत्ता से भाजपा के बाहर होने के बाद जिस तरह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पीएफआई से सांठगांठ का आरोप लगाने के साथ ही कहा कि बिहार आंतकवादियों के स्लीपरसेल का अड्डा बन गया है, ऐसे में सवाल तो उठता है कि मोदी सरकार के हाथों में देश कैसे सुरक्षित है? क्योकि बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी आंकतवादी संगठन इतने मजबूत हो गये है कि देश की किसी भी आंतकवादी घटना के तार बिहार से ही जुड़े होते है। सत्ता बदलते ही आंकतवादी संगठन रातोंरात मजबूत नही हो गये है, इसलिए कहा जा सकता है कि बिहार में भाजपा सरकार में रहने के बाद भी बिहार में आंकतवाद के मजबूत हेाने की भनक तक नही लग सकी ?

नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव के पीएफआई से संबंधां की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को नही

कोरोना काल में चीन लद्दाख सीमा पर अतिक्रमण किया है जिसे वह अभी तक खाली नही कर रहा है जिस पर मोदी सरकार के साथ ही साथ भाजपाई भी मौन साधे हुए है, लेकिन बिहार में भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद जिस तरह से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर सवाल उठाये है उससे मोदी सरकार के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह भी कठघरे में खड़े दिखाई दे रहे है, क्योकि बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के साथ ही गृहमंत्रालय की कमान अमित शाह के हाथो में होने के बाद भी बिहार कैसे आंतकवादियों के स्लीपर सेल का अड्डा बन गया है, और उन्हें इसकी जानकारी तक नही हो पाई। इसके अलावा नीतिश कुमार व राजद के नेता तेजस्वी यादव के पीएफआई के साथ सांठगांठ की भनक तक गृहमंत्री अमित शाह को नही लग पायी। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है देश को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश जारी है, ऐसे में सवाल तो मोदी सरकार पर ही उठता है जो देश सुरक्षित होने का दावा कर रहे है लेकिन डबल इंजन वाली बिहार सरकार में जब आंकतवादी अपने पैर पसार रहे है यह दावा विपक्ष दलों के नेता नही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *