May 1, 2025

भाजपा की रणनीति पर पानी फिरा पानी

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा की बेटी बनाया

भाजपा आलाकमान गहन मंथन के बाद राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू का नाम घोषित करके ओडिशा में भी सत्ता तक पहुंचने की कोशिश की,क्योकि मोदी सरकार आठ साल केंद्र की सत्ता में रहने के बाद भी ओडिशा की सत्ता से भाजपा बहुत दूर है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा की इस रणनीति में पूरी तरह से सेंधमारी करते हुए राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से राजग उम्मीदवार का समर्थन करने के साथ ही द्रोपदी मुर्मू को राज्य की बेटी बता कर भाजपा का एक बड़ा मुद्दा खत्म कर दिया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में ओडिशा से बनने वाले राष्ट्रपति का विरोध को भाजपा चुनावी मुद्दा ना बना सकें।

ओडिशा में सत्ता तक पहुंचने के लिए क्या एनडीए ने द्रोपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

विपक्षी दलों ने मिलकर यशवंत सिंन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है, जिसके चलते भाजपा को उम्मीद थी कि ओडिशा में लम्बे समय से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक भी यशवंत सिन्हा का ही समर्थन करेगें, इसलिए भाजपा ने ओडिशा के द्रोपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया, परन्तु नवीन पटनायक ने भाजपा की इस रणनीति को फेल करने के लिए उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों को राजग उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील करने के साथ ही उन्हें ओडिशा की बेटी करार देकर ओडिशा की पहली राष्ट्रपति बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार आने के बाद भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩे के बाद भी सत्ता से दूर ही रही, ओडिशा में भी भाजपा सत्ता से बहुत दूर है, यह बात भााजपाइ्रयों के दिलों को कसक रही है, इसलिए ओडिशा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिछाई गयी बिसात में भाजपा ने इस उम्मीद के साथ द्रोपदी मुर्मू का नाम घोषित किया कि बीजू जनता दल इसका विरोध करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसको एक बड़ा मुद्दा भाजपा बना कर सत्ता तक पहुंच सकती है, लेकिन इस योजना पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। जिस तरह से भाजपा में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की पकड़ है उसी तरह ही बीजू जनता दल में नवीन पटनायक की पकड़ है। जिसकी वजह से उन्हें ओडिशा में अभी तक कोई पराजित नही कर पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *