भगवान राम व हनुमान पर भाजपा का कॉपीराइट नही है, भाजपा के अस्तित्व से पहले भगवान राम और हनुमान थे
भाजपा नेत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का यह कथन कि भगवान राम और हनुमान पर भाजपा का कॉपीराइट नही है भगवान राम का भक्त कोई भी हो सकता है, भाजपा के हिन्दुत्व के कोर मुद्देे को मुश्किलों में डाल सकते है। भाजपा के नेता गोदी मीडिया के साथ ऐसा माहौल बनाने में लगे है कि जो भाजपा को वोट नही करता है वह हिन्दू नही है, लेकिन भाजपा नेत्री उमा भारती ही इस नारे को अब गलत बता रही है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने रामसेतु का निर्माण भगवान राम द्वारा नही किये जाने की बात राज्यसभा में कहकर पहले ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के हिन्दुत्व मुदृदे पर भाजपा नेताओं के हमले काफी नुक्सान दायक हो सकते है।
क्या भाजपा नेत्री उमा भारती का मोदी सरकार से मोह भंग होता जा रहा है, जो भाजपा के कोर मुद्दे हिन्दुत्व पर हमला बोला है? कांग्रेस नेता कमलनाथ के द्वारा बनाये गये हनुमान मंदिर देखने पहुंची उमा भारती ने कहा कि जब भाजपा का अस्तित्व नही था, जब मुगल शासन था, अंग्रेजों का शासन था तब भी भगवान राम और हनुमान थे, अगर हम भाजपा वालों ने ये भ्रम पाल लिया है कि जब हमने आंखे खोली तब सूरज चांद निकल आए तो फिर ये हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने हिमालच प्रदेश की हार का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल में हम नही जीत पाए तो क्या वे अहिंदू थे, जिन्होंने हमें वोट नही किया। भाजपा नेत्री उमा भारती का चुनावी वर्ष में इस तरह का बयान निश्चित ही भाजपा के हिन्दुत्व के मुदृदे को कमजोर करेगा, क्योकि उमा भारती की पहचान भी हिन्दुत्व नेता के तौर पर ही होती है। वही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हाथों मिली हार ने भाजपा नेताओं के रणनीतिकारों को होश उड़ा दिये है जो 10 सालों से देश की जनता को परिवारवाद, गांधी परिवार पर देश बेचने का आरोप के साथ ही सत्ता के लिए देश का विभाजन करने का पाठ देश की जनता को पढ़ाने के बाद भी हिमाचल प्रदेश की जनता ने उसी कांग्रेस को जीता कर कही ना कही भाजपा के दस सालों से स्थापित आरोपों की भी हवा निकाल दी है। भाजपाई जनता को यह समझाने का प्रयास कर रहे है कि जो भाजपा को वोट नही करता है वह हिन्दू नही है, परंतु भाजपा नेत्री उमा भारती इसके खिलाफ मोर्चा खोलकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि भाजपा को वोट नही देने वाला भी हिन्दू ही है। आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के परेशानी बढ़ सकती है, क्योकि भाजपा के हिन्दुत्व के कोर मुद्दे पर विपक्ष ने नही भाजपा के हिन्दूवादी नेता ने ही हमला किया है। मोदी सरकार द्वारा रामसेतु का निर्माण भगवान राम के द्वारा नही कराये जाने की बात कह कर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है।
रामसेतु के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का यह कहना कि भगवान राम और हनुमान पर भाजपा को कॉपीराइट नही है, भगवान राम का भक्त कोई भी हो सकता है जैसे बयान इस बात का संकेत है कि भाजपा के हिन्दुत्व के कोर मुद्दे पर दरारे पडऩे लगी है और धीरे धीरे ही सही दरारें चौड़ी भी हो सकती है, क्योकि भाजपा के अंदर से ही अब विरोध के स्वर उठने लगे है, जो अभी तक मौन साधे हुए थे।