April 30, 2025

भाजपा सरकारें भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करा रही है एफआईआर

असम के मुख्यमंत्री के बाद भाजपा सांसद पर हुई एफआईआर
बंगाल हार के बाद भाजपा के अंदरूनी खींचतान का हुआ विस्तार

सीबीआई और आयकर विभाग विपक्षी नेताओं के घरो में छापा मार रहे है वही दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्यो में भाजपा नेताओं के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हो रही है। असम और मिजोरम सीमा विवाद में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसरमा के खिलाफ मिजोरम में एफआईआर दर्ज की गयी है, गौरतलब है कि मिजोरम में भी भाजपा समर्थित सरकार है। इस विवाद का अभी पटाक्षेप भी नही हुआ था कि उत्तराखंड में बरेली के आंवला से भाजपा सांसद धर्मेद्र कश्यप समेत चार लोगों पर अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज की गयी है। इन पर जागेश्वर धाम बंद होने पर जाने को कहने पर पुरारियों के साथ गाली गलौज करने लगे। भाजपा नेताओं के भाजपाशासित राज्यों में ही एफआईआर का दर्ज होना साबित करता है कि भाजपा के अंदरूनी राजनीति में खींचतान अपने चरम पर है। बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिस तरह से बंगाल भाजपा के अंदर उठापटक शुरू हुर्ह है उसके बाद इसका विस्तार होता देश के अन्य हिस्सों में होता गया, जिसकी वजह से हालात यहां तक पहुंच गये है कि सांसद व मुख्यमंत्री के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने में भाजपा सरकारें पीछे नही हट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *