कांग्रेस सरकार के बाद भी लोकसभा चुनाव मेंं भाजपा को बढ़त मिल रही है, इंडिया टीवी और मैजिक न्यूज कम्युनिकेशन के जनमत में
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में क्या मोदी का जादू लोकसभा चुनाव की तर्ज पर चलेगा या भूपेश बघेल का जादू कायम रहेगा? यह सवाल इंडिया टीवी- मैजिक न्यूज कम्युनिकेशन के जनमत के ताजा सर्वेक्षण से उठ रहा है, क्योकि सर्वे में लोकसभा चुनाव में एक सीट की बढ़त भाजपा को दिखाई गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास नौ लोकसभा सीट और कांग्रेस के पास दो लोकसभा सीट है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत के बाद भी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मोदी का जादू सर चढ़कर बोला और सत्ता में होने के बाद भी कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में मात्र दो लोकसभा सीट बस्तर और कोरबा ही जीत सकी, जबकि भाजपा ने सभी सांसदों का टिकट काटने के बाद भी नौ सीटों पर सफलता अर्जित की। इंडिया टीवी और मैजिक न्यूज कम्युनिकेशन के ताजा सर्वेक्षण में यही बात निकल का सामने आई कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी जनता में मोदी सरकार के प्रति रूझान कम नही होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार आज अगर लोकसभा चुनाव हो जाये तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 लोकसभा सीट और कांग्रेस को एक लोकसभा सीट मिलेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र में कांग्र्रेस की सरकार होने के दौरान भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की पकड़ बेहद मजबूत थी, 2004, 2009 और 2014 में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 पर जीत दर्ज की थी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद भाजपा ने रणनीति में बदलाव करके हुए सभी सांसदों की टिकट काट कर नये उम्मीदवारों को मैदान में उतारा और जनता ने भाजपा की इस रणनीति का साथ देते हुए 11 में नौ सीटोंं पर भाजपा को जीता दर्ज करायी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से पीएम मोदी और विकास का मुद्दा जनता को लूभा रहा हेै आगामी विधानसभा चुनाव में अगर पीएम मोदी और उनके विकास का मुद्दा काम कर गया तो निश्चित ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जायेगी, क्योकि ढ़ाई ढ़ाई साल के फार्मूले के सार्वजनिक हो जाने के बाद पार्टी की खींचतान अपने चरम पर है। इस समस्या का समाधान अभी तक कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नही कर सके है, जिससे भाजपा को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस एक बार फिर टूट सकती है। वही दूसरी तरफ मोदी सरकार आने के बाद कांग्रेस अभी तक किसी भी राज्य में अपनी सरकार को बचा पाने में कामयाब नही हो सकी है। कांग्रेसियों को छत्तीसगढ़ में मिली भारी जनाधार से उम्मीद लगाये बैठे है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी हर हालत में होगी। मोदी सरकार के रहते सत्ता वापसी का यह असंभव काम क्या छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सफल कर पायेगें? अगर ऐसा कर दिखाया तो निश्चित ही कांग्रेस में उनका कद बहुत बढ़ जायेगा।