May 1, 2025

भगवा पहन कर झूठ बोलना, भगवा का अपमान नही है क्या?

साध्वी प्राची ने पठान फिल्म को असफल बताया, सभी हिन्दू संगठनों ने मौन साधा

हिंदू संगठनों के द्वारा पठान फिल्म के बहिष्कार के बाद भी पठान फिल्म ने पूर्व में स्थापित सारे रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है, इसके बाद भी साध्वी प्राची का यह ट्वीट कि आखिरकार फ्लॉप हुई पठान, यह सवाल तो खड करता है कि सनातन की चिंता करने का दावा करने वाले भी इतने खुलेआम तरीके से झूठ बोलकर सनातन धर्म के साथ ही भगवा का अपमान नही कर रहे है? जिसको लेकर पठान फिल्म के बहिष्कार की आवाज बुलंद हुई थी। पठान फिल्म को लेकर साध्वी प्राची के द्वारा की जा रही झूठी बयानबांजी पर किसी भी हिन्दू संगठन के द्वारा सवाल नही उठाया कि सनातन व भगवा का ही सम्मान करते हुए पठान फिल्म को लेकर झूठ ना बोले, क्योकि पठान फिल्म को जिस तरह से दर्शकों को सिनेमा घरों में खींचा है ऐसा इसके पूर्व कभी नही हुआ था। इस बात से देश की जनता भी अवगत हो चुकी है लेकिन सनातन की चिंता करने वाले झूठ फैला कर फिल्म को किसी भी प्रकार का नुक्सान नही पहुंचा रहे है लेकिन सनातन धर्म पर सवाल जरूर उठा रहे है कि क्या सनातन धर्म इतनी खुल्ले आम झूठ बोलने की इजाजत देता है।

सतानत धर्म क्या झूठ बोलने की इजाजत देता है,

पठान फिल्म के बेशरम गाने में दीपिका पादुकोण के द्वारा पहनी गई भगवा बिगनी को भगवा अपमान से जोड़ कर इस फिल्म के बहिष्कार की आवाज बुलंद हुई, जिसके बाद से सेंसर बोर्ड ने इस गाने के कुछ हिस्से को काट जरूर दिया लेकिन इसके बाद भी फिल्म में भगवा बिगनी वाला सीन मौजूद है। पठान एतिहासिक सफलता की तरफ तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसके बाद भी सनातन धर्म व भगवा की चिंता करने वाली साध्वी प्राची इस फिल्म को असफल बताते हुए ट्वीट किया कि आखिरकार फ्लॉप हुई पठान, सवाल यह है कि सनातन धर्म व भगवा की चिंता करने वाले लोग इतने खुल्ले आम झूठ बोलेगें तो कही ना कही हिन्दू संस्कृति पर ही सवाल गहरायेगा कि क्या हिन्दू संस्कृति इस तरह का झूठ बोलने की इजाजत देती है।साध्वी प्राची के इस एतिहासिक झूठ पर किसी भी हिन्दू संगठन के द्वारा सवाल नही उठाना कि ऐसे झूठ से सनातन धर्म व भगवा का अपमान होता है, सार्वजनिक रूप से ऐसे झूठों से भगवाधारियों को बचना चाहिए। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हिन्दू संगठन जो पठान फिल्म के भगवा बिगनी को भगवा का अपमान बता रहे थे, वही संगठन साध्वी प्राची के पठान फिल्म के असफल होने वाले बयान पर मौन साधे हुए है क्या यह भगवा का अपमान नही है कि भगवा पहनने वाले इतना बड़ा झूठ बोल सकते है जिसकी सच्चाई से देश का बच्चा बच्चा अवगत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *