यूपी में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने वाले राम रहीम के जेड प्लस सुरक्षा पर मौन

यूपी में भाजपा कानून व्यवस्था को अपना चुनावी मुद्दा बना रही है, इसी दौरान डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फर्लो(जेल से अस्थाई छुट्टी) मां की बीमारी के चलते देने के साथ ही जेड़ प्लस की सुरक्षा प्रदान करके कही ना कही डबल इंजन की सरकार ने कानून व्यवव्था का मजाक ही बनाया है। हरियाणा सरकार की इस मेहरबानी से भाजपा को पंजाब में जरूर कुछ फायदा हो सकता है, लेकिन यूपी में इसका नुक्सान उठाना पड़ सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यूपी में भाजपाई कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेर रहे है , वही दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्य में आजीवन सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को खालिस्तान समर्थकों से जानकार का खतरा बता कर जेड़ प्लस सुरक्षा प्रदान कर एक नयी परंपरा को जन्म दिया है। विपक्ष यूपी के बचे चुनावों में भाजपा की आजीवन सजा काट रहे राम रहीम पर मेहरबानी को चुनावी मुद्दा बना कर मुश्किलें खड़ा करने में देरी नही करेगा। वही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर गुरमीत सिंह को फर्लो देने का आधार पूछा है।