मणिपुर में सहयोगियों ने भाजपा का साथ छोड़ा
मणिपुर विधानसभा में भी भाजपा गठबंधन के साथी एनपीपी और एनपीएफ भी यूपी, गोवा में भाजपा के अंदर बगावत को देखते हुए ताल ठोक रहे हैं। जिससे भाजपा के सत्ता वापसी मुश्किल लगती है। भाजपा अन्य स्थानीय पार्टियों से गठबंधन की कोशिश जरूर कर रही है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है, जिसके चलते सभी 60 सीटों में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मणिपुर में भी भाजपा की मुश्किलें विपक्षी दल से ज्यादा अपने साथी ही खड़ी करते दिखाई दे रहे है। देश के अन्य हिस्सों में भाजपा जिस हिन्दुत्व के सहारे सत्ता तक पहुंचने में सफल रही है, लेकिन मणिपुर में उसी हिन्दुत्व के कारण गठबंधन के साझीदार नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट से अलग हो रहे हैं। मणीपुर चुनाव में कानून व्यवस्था के अलावा महंगाई, बेरोजगारी, विवादित सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम और आर्थिक चुनौतियों के मुद्दे पर लड़े जाने की उम्मीद है। भाजपा गठबंधन से अलग हुई एक पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन होने के संकेत मणिपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवव्रत सिंह ने देते हुए कहा कि कांग्रेस का भाजपा से अलग हुई एक अहम दल के साथ समझौता हो गया है, जो एक अच्छा संकेत है। भाजपा जिन सहयोगियों के सहारे सत्ता तक पहुंची, उन्हें बाद में दरकिनार करने की कोशिश करती हैं। जिसके चलते ही एनडीए लगातार टूटता जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक लोकप्रियता अपने पूरे उफान पर होने के बाद भी मणीपुर में भाजपा को कांग्रेस से कम सीट मिली थी, 2017 के चुनाव में कांग्रेस को 28 और भाजपा को 21 सीट मिली थी। भाजपा ने एनपीपी और एनपीएफ की मदद से सरकार बनाने में जरुर सफल हो गयी, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ नजर आ रहे हैं, वही बंगाल चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में भी लगातार गिरावट आ रही है, जिसकी वजह से भाजपा के अंदर ही बगावत के स्वर बुलंद हो रहे हैं, तो एनडीए के सहयोगी कैसे पीछे रह सकते हैं।
कांग्रेस में सेंधमारी कर रही है भाजपा
भाजपा के साथी जहान भाजपा को छोड़ रहे है, वही कांग्रेस के घर में भाजपा सेंधमारी करने में सफल हो रही है, मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष के एच रतनकुमार सिंह ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, इसके पूर्व एक अन्य उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये हैं।