May 1, 2025

निकाय चुनाव के माध्यम से विक्रम मंडावी और महेशा गागड़ा हुए आमने सामने

किसका पलटा भारी, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ नगरपंचायत का चुनाव परिणाम तय करेगा

बीजापुर विधानसभा के अंतर्गत भोपालपट्नम और भैरमगढ़ नगर पंचायत चुनाव का परिणाम वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी और पूर्व विधायक महेश गागड़ा दोनों के राजनीतिक कद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विक्रम मंडावी बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होने के नाते भी उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह उनके विधानसभा में होने वाली नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम लहरा कर कांग्रेस आलाकमान को यह संदेश दे कि उनके तीन साला के कामकाज से शहर की जनता खुश है। वही दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व विधायक महेश गागड़ा को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी टिकट पक्की करने के लिए जरूरी है कि वह इन दोनों नगर पंचायत में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करके भाजपा आलाकमान को यह संदेश दे सकते है कि बीजापुर में उनकी पकड़ हार के बाद भी मजबूत बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धान खरीदी के बीच होने वाले इन नगर पंचायत का चुनाव परिणाम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि भाजपा बारदाना की कमी के साथ ही धान खरीदी की अन्य समस्याओं का मुद्दा उठा रही है। दक्षिण बस्तर में भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भी इन नगर पंचायत का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण है, वही कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी की कोशिश भाजपाई को मनोबल को कम करने की होगी ताकि आगामी विधानसभा चुनाव जीतने में कोई समस्या ना आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *